ट्रॉइका बैठक में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के लिए मांगी मानवीय मदद

0

इस्लामाबाद, 11 नवंबर (हि.स.)। पाकिस्तान में गुरुवार को हुई ट्रॉइका की बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता लाने में अमेरिका, रूस चीन और पाकिस्तान की महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान को तत्काल रूप से मानवीय मदद उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि कोई भी फिर से सिविल वॉर नहीं चाहता है जिससे अर्थवयवस्था फिर से चरमरा जाए और इससे अस्थिरता आएगी। सभी चाहते हैं कि आतंकवादियों से प्रभावी तरीके से निपटा जाए। हम सब शरणार्थियों के संकट से बचना चाहते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन चार देशों की अफगानिस्तान की स्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका है। अफगानिस्तान में शांति केवल पाकिस्तान के लिए नहीं विश्व के लिए भी जरूरी है।

विदेश मंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान आज आर्थिक पतन के कगार पर खड़ा है और अंतरराष्ट्रीय वित्त पोषण समाप्त होने के साथ विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की बात तो दूर, वेतन देना भी मुश्किल हो गया है। हमारा मानना है कि तालिबान लोगों के साथ जुड़ने में रुचि रखते हैं, क्योंकि वे अंतरराष्ट्रीय स्वीकृति और समर्थन चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले अक्टूबर में ट्रॉइका की बैठक मॉस्को में आय़ोजित की गई थी। इस दौरान रूस, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए थे। लॉजिस्टिक्स का हवाला देते हुए अमेरिका इसमें शामिल नहीं हुआ था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *