कैट- विक्की ने पोस्टपोन किया हनीमून प्लान, शादी के तुरंत बाद लौटेंगे काम पर

0

बॉलीवुड में एक बार फिर से वेडिंग सीजन की शुरुआत होने जा रही है। राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की खबरों के बीच पुख्ता खबर यह है कि इसी साल के अंत तक अदाकार विक्की कौशल और दिलों की धड़कन कैटरीना कैफ भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों का वेडिं वेन्यू, आउटफिट से लेकर गेस्ट लिस्ट जैसी कई जानकारियां बॉलीवुड के गलियारों में तैर रही हैं।

इसी बीच ताजा खबर जो सामने आई है, उसके अनुसार विक्की और कैट शादी के तुरंत बाद काम पर वापस लौट आएंगे। दोनों ने अपना हनीमून प्लान पोस्टपोन कर दिया है। दोनों से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘शादी की रस्मों के अलावा दोनों अपने काम से किसी भी तरह का कोई ब्रेक नहीं लेंगे। दोनों ही अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग तय शैड्यूल पर पूरा करने चाहते हैं। इसी के चलते दोनों ने हनीमून पर ना जाने का फैसला किया है।

हालांकि, अभी इस शादी की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है कि दोनों जल्द ही इस खास दिन की डेट डिक्लेयर कर देंगे।

कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इस समय सलमान खान के ओपोजिट टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा साउथ के पॉपुलर एक्टर विजय सेथुपति के साथ श्रीराम राघवन की फिल्म की शूटिंग भी दिसंबर में शुरू हो जाएगी।

विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास भी इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं। फिलहाल विक्की फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक को लेकर पूरी शिद्दत के साथ काम में जुटे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *