लगातार 7वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम रहे स्थिर, जानिए क्या है भाव

0

कच्चा तेल 2.2 फीसदी की गिरावट के साथ 82.64 डॉलर प्रति बैरल



नई दिल्ली, 11 नवंबर (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 7वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को एक लीटर पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये पर स्थिर रहा, जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 109.98 रुपये, 104.67 रुपये तथा 101.40 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, इन महानगरों में डीजल भी क्रमश: 94.14 रुपये, 89.79 रुपये और 91.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा नोएडा में पेट्राल 95.51 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि डीजल 87.01 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

उल्लेखनीय है कि दुनियाभर में कच्चे तेल की मांग लगातार बढ़ ही रही है। लेकिन, आपूर्ति बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक दिन पहले ब्रेंट क्रूड 2.2 फीसदी की गिरावट के साथ 82.64 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत भी 3.3 फीसदी गिरावट के साथ 81.34 डॉलर रह गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *