श्रीलंका में भारी बारिश,16 लोगों की मौत, हजारों विस्थापित

0

कोलंबो, 10 नवंबर (हि.स.)। श्रीलंका में एक हफ्ते से अधिक समय से हो रही भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 16 लोगों की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आपदा प्रबंधन केन्द्र ने कहा है कि 5000 से अधिक लोगों को विस्थापित किया गया है और कई लोगों ने अपने रिश्तेदारों के घर और सरकारी राहत केन्द्रों में शरण ली है। सबसे अधिक मौतें डूबने और बिजली गिरने के कारण हुई हैं। साथ ही एक व्यक्ति लापता भी हो गया है। श्रीलंका में अक्टूबर और नवम्बर में सामान्य तौर पर मानसून का मौसम रहता है। हालांकि देश के कई भागों में इस साल सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *