चीन ने पाकिस्तान को दिया युद्धपोत, भारत के लिए बढ़ेगी चुनौती

0

बीजिंग, 9 नवंबर (हि.स.)। चीन ने पाकिस्तान को एक अत्याधुनिक युद्धपोत सौंपा है। यह अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है। यह सतह से सतह पर, सतह से हवा में और पानी के अंदर मार करने की क्षमता रखता है। इसके अलावा किसी भी रडार को चकमा देते हुए इसकी निगरानी करने की क्षमता भी बेहतरीन है।

इस युद्धपोत में अत्याधुनिक युद्ध प्रबंधन सिस्टम लगा हुआ है, जिसकी वजह से यह पाकिस्तानी नौसेना की क्षमता को कई गुना बढ़ा देगा और भारत के लिए अरब सागर और हिंद महासागर में नई चुनौती खड़ी कर सकता है।

पाकिस्तान और चीन ने टाइप-054 युद्धपोतों के लिए साल 2017 में डील की थी। इस करार के तहत पहला पोत पिछले साल अगस्त में तैयार हुआ था। उसके बाद लगभग एक साल तक इसका समुद्री परीक्षण किया गया है।

पीपल्स लिबरेशन आर्मी के नेवल रिसर्च एकेडमी के एक सीनियर रिसर्चर झांग जुंशे ने बताया है कि पुराने चीनी युद्धपोतों के मुकाबले यह नया वॉरशिप बेहतर वायु रक्षा क्षमता प्रदान करता है, क्योंकि इसकी रडार प्रणाली बेहतर है और यह लंबी दूरी की मिसाइलों से लैस है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *