मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान के 19वें जन्मदिन पर खास अंदाज में दी बधाई

0

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के लाडले बेटे अरहान खान मंगलवार को 19 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। इस तस्वीर में अरहान खान व्हाइट टी-शर्ट और ऑलिव ग्रीन कलर की पैंट पहने हुए एक चट्टान पर बैठे हुए दिख रहे हैं।

तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर अभिनेत्री ने लिखा, मेरे बर्थडे ब्वॉय, मैं तुम्हें बहुत याद कर रही हूँ।’

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस मलाइका की इस पोस्ट के जरिये उनके बेटे अरहान को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अरबाज खान ने एक -दूसरे को लम्बे समय तक डेट करने के बाद साल 1998 में शादी की थी। शादी के चार साल बाद 9 नवम्बर, 2002 को मलाइका और अरबाज बेटे अरहान के माता-पिता बने थे। लेकिन 2017 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद से बेटे अरहान की कस्टडी मलाइका के पास है।मलाइका अरोड़ा और अरहान खान बॉलीवुड के सबसे फेमस मां बेटे की जोड़ी में से एक हैं। दोनों के बीच काफी मजबूत बॉन्डिंग हैं। मलाइका अपने बेटे को बहुत प्यार करती हैं और अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *