फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के 14 साल पूरे

0

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘ओम शांति ओम’ ने मंगलवार को अपनी रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के अपोजिट शाहरुख खान थे। यह फिल्म आज ही के दिन यानी 9 नवम्बर, 2007 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के 14 साल पूरे होने पर दीपिका पादुकोण ने फिल्म से अपना एक छोटा सा वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए इस फिल्म की यादें ताजा की है।

फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में दीपिका और शाहरुख खान के अलावा अर्जुन रामपाल, श्रेयस तलपड़े, किरण खेर और बिंदु देसाई भी अहम भूमिका में थी। फिल्म के गाने से लेकर फिल्म के डायलॉग तक काफी मशहूर हुए। गौरी खान निर्मित और फरहा खान निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *