वांग यापिंग अंतरिक्ष में जाने वाली पहली चीनी महिला बनीं

0

बीजिंग, 08 नवंबर (हि.स.)। चीन में अंतरिक्ष यात्री वांग यापिंग ने इतिहास रचा है। वह ऐसी पहली महिला बन गई हैं जिसने अंतरिक्ष में चहलकदमी की।

वांग और उनके सहकर्मी झाई झिगांग ने निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकलकर 6 घंटे से अधिक समय तक अन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया। दोनों अंतरिक्ष स्टेशन के कोर मॉड्यूल ‘तियान’ से बाहर निकले थे।

चीन की स्पेस एजेंसी ने कहा है कि यह शेनजो-13 चालक दल की पहली असाधारण गतिविधि का प्रतीक है और यह चीन के अंतरिक्ष इतिहास में पहली महिला अंतरिक्ष यात्री की भागीदारी भी है। चीन ने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को छह महीने के लिए शेनजो-13 यान से अंतरिक्ष में रवाना किया था। एजेंसी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया सफल रही।

उल्लेखनीय है कि तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने उत्तर-पश्चिमी चीन के गोबी रेगिस्तान में जिउक्वान लॉन्च सेंटर से 15 अक्टूबर की आधी रात स्पेस के लिए उड़ान भरी थी। अगले दिन वे तियांगोंग स्पेस स्टेशन पहुंच गए थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *