विक्की कौशल ने शेयर किया शो ‘इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ का फर्स्ट लुक, इस दिन होगा प्रीमियम

0

डिस्कवरी चैनल के मशहूर शो इनटू वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स में जल्द ही फिल्म अभिनेता विक्की कौशल नजर आने वाले हैं। शो में वह खतरों से खेलते नजर आएंगे। सोमवार को विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने इस अडवेंचरस ट्रिप की जानकारी दी है। विक्की ने इस पोस्ट में लिखा है, ‘लाइफ का सबसे बड़ा एडवेंचर और वो भी किसी और के साथ नहीं बल्कि सर्वाइवल एक्सपर्ट बेयर ग्रिल्स के साथ। चलिए देखते हैं कि बेयर ग्रिल्स ने मेरे लिए क्या प्लान किया हुआ है। शो इन टु द वाइल्ड का प्रीमियर 12 नवंबर को होगा।’

वहीं विक्की के इस पोस्ट के बाद फैंस इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और विक्की कौशल को शो में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। वहीं बात करें विक्की के वर्कफ़्रंट की तो वह जल्द ही सैम मानकेशॉ की बायोपिक सैम बहादुर में नजर आएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *