गुजरात : भारतीय मछुआरों की नाव पर पाकिस्तान सैनिकों ने की फायरिंग, एक मछुआरे की मौत

0

 घायल मछुआरे को ओखा पोर्ट के अस्पताल में भर्ती कराया गया



अहमदाबाद, 7 नवंबर (हि.स.)। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कश्मीर में सीमाओं पर आएदिन फायरिंग की घटनाओं के बीच अब पाकिस्तान के समुद्री सुरक्षा कर्मियों ने गुजरात के मछुआरों की नाव पर फायरिंग की है। इस फायरिंग में एक भारतीय मछुआरे की मौत हुई जबकि एक अन्य मछुआरा घायल हुआ है।

बताया गया कि द्वारका के ओखा बंदरगाह से मछली पकड़ने गई एक जलपरी नामक नाव पर पाकिस्तान के समुद्री सुरक्षा सैनिकों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास फायरिंग की है। इस फायरिंग में श्रीधर नामक एक मछुआरा की मौत हुई है। इस फायरिंग में एक अन्य मछुआरा घायल भी हुआ है। घायल को ओखा पोर्ट लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओखा मरीन पुलिस ने मृतक मछुआरे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जामनगर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। ओखा मरीन पुलिस ने बताया कि ओखा से समुद्र में मछली पकड़ने गई एक जलपरी नामक नाव पर पाकिस्तान के सैनिकों ने फायरिंग की है, जिसमें श्रीधर नामक मछुआरे की मौत हो गई है। जलपरी नाव को ओखा लाया गया। फायरिंग में नाव का शीशा टूट गया है। मरीन पुलिस ने जलपरी नामक नाव को ओखा लाकर निरीक्षण किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *