अगले टूर्नामेंट में मजबूती के साथ वापसी करुंगा : किदांबी श्रीकांत

0

सारब्रुकेन (जर्मनी), 07 नवंबर (हि.स.)। भारतीय बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत को जर्मनी में खेले जा रहे हायलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। शानदार खेल के साथ सेमीफाइनल तक सफर तय करने वाले श्रीकांत इससे आगे नहीं बढ़ पाए। सेमीफाइनल में श्रीकांत को मलेशिया के ली जी जिया ने कड़े मुकाबले में हरा दिया। हार के बाद श्रीकांत ने कहा है कि हर गिरावट बहुत कुछ सिखाती है और वह अगले टूर्नामेंट में मजबूती के साथ वापसी करेंगे।

श्रीकांत ने रविवार को ट्वीट किया, ”परिणाम मेरे पक्ष में नहीं रहे, लेकिन हर गिरावट बहुत कुछ सिखाती है। सकारात्मक बातों पर ध्यान देते हुए अगले टूर्नामेंट में और मजबूत होकर वापसी करुंगा।”

उल्लेखनीय है कि किदांबी श्रीकांत ने हांगकांग के अंगस एनजी का लोंग को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *