अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ तस्वीर शेयर कर कही दिल की बात

0

अपनी फिल्मों के साथ -साथ अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर अर्जुन और मलाइका की दिवाली पार्टी की है। इसके जरिए अर्जुन ने मलाइका के प्रति अपना प्यार जाहिर किया है। ये तस्वीर अर्जुन और मलाइका की कैंडिड तस्वीर है, जिसमें मलाइका गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई हैं और अर्जुन कपूर काले रंग का कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। तस्वीर में मलाइका का चेहरा दूसरी तरफ है और वो हंस रही हैं। तो वहीं अर्जुन कपूर मलाइका की तरफ देखकर हंस रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा- ‘जब वो मेरी बेतुकी बातों पर हंसती है, वो मुझे खुश करती है।’

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को फैंस के साथ -साथ सेलिब्रिटीज भी काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अर्जुन-मलाइका की इस तस्वीर पर अर्जुन कपूर की चाची महीप कपूर ने भी दिल वाली इमोजी बनाकर प्रतिक्रिया दी है। अर्जुन और मलाइका बॉलीवुड के सबसे फेमस लवबर्ड में से एक हैं। दोनों अक्सर कई मौकों पर साथ देखे जाते हैं और सोशल मीडिया पर एक -दूसरे की तस्वीरें भी शेयर करते हैं। अपनी फिटनेस और अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहने वाली मलाइका इन दिनों सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 में बतौर जज नजर आ रही हैं। वहीं अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म एक विलेन रिटर्न में नजर आएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *