भाई दूज के मौके पर अर्जुन कपूर ने शेयर की बहन अंशुला कपूर संग खूबसूरत तस्वीरें

0

पूरे देश में शनिवार को भाई दूज का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने बहन अंशुला कपूर संग दो खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बहन अंशुला कपूर को टैग करते हुए लिखा, ‘जब मैं अपनी खर्च करने की आदतों के बारे में उससे सहमत होता हूं, जब मैं आगे बढ़ता हूं और जो चाहता हूं उसे खरीदता हूं। #भाईदूज’

सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की यह तस्वीर वायरल हो रही है। अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ एक खास बॉन्ड शेयर करते हैं और अक्सर अपनी बहन अंशुला के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिवंगत मोना कपूर के बच्चे हैं। अंशुला, अर्जुन से उम्र में छह साल छोटी है, लेकिन अपनी मां मोना कपूर के निधन के बाद उन्होंने अर्जुन कपूर का बहुत ध्यान रखा और उनके सुख-दुःख की साथी बनी। अर्जुन और अंशुला बॉलीवुड के सबसे फेमस भाई-बहन जोड़ी में से एक हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *