तटरक्षक बल ने 7 मछुआरों को बचाया

0

मुंबई, 06 नवंबर (हि.स.)। भारतीय तटरक्षक बल ने शुक्रवार की रात कर्नाटक के समुद्र तटीय इलाके कारवार के पास मछली पकड़ने वाली एक नाव में आग लगने के बाद संकट में फंसे सात मछुआरों का सुरक्षित बाहर निकाला। सभी मछुआरों की सेहत ठीक है।

तटरक्षक बल के मुताबिक मछली पकड़ने वाली नाव वर्दा विनायक में आग लगने के बाद संकट में फंसे सात मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग भी बुझा दी गई। शनिवार तड़के चार बजे नौका को कारवार की तटीय सुरक्षा पुलिस को सौंप दिया गया। तटीय पुलिस आगे की जांच करेगी।

नाव में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। जब यह घटना हुई तब मछली पकड़ने वाली नाव न्यू मैंगलोर के बचाव उप केंद्र से 10 नॉटिकल मील की दूरी पर थी। न्यू मैंगलोर के समुद्री बचाव उप केंद्र को रात 10 बजे नाव वर्दा विनायक में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद तटरक्षक बल की राहत एवं बचाव टीम को पोत सी-155 से मौके पर भेजा गया। सभी मछुआरे स्वस्थ हैं और तटरक्षक बल की ओर से मछुआरों को हर संभव सहयोग दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *