सुनील शेट्टी ने बेटी के जन्मदिन पर शेयर किया प्यार भरा नोट

0

सुनील शेट्टी की लाडली बेटी आथिया शेट्टी आज अपना 29 वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर उनके पिता सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया के जरिए बेटी आथिया को जन्मदिन की बधाई दी है। सुनील शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए आथिया को जन्मदिन की बधाई दी है। इस तस्वीर में सुनील पीछे से बेटी आथिया को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। सुनील शेट्टी ने लिखा-‘आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरी दिल, मेरी आत्मा, मेरी दुनिया, मेरी जिंदगी, मेरी मुस्कान, मेरी दोस्त, मेरा प्यार, मेरा विश्वास, मेरा आशीर्वाद, मेरी ताकत, मेरी कमजोरी, मेरी धूप सब तुम ही हो।’

सुनील शेट्टी के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर प्रतिक्रिया देते हुए आथिया को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सुनील शेट्टी और आथिया शेट्टी बॉलीवुड के सबसे बेमस पिता -बेटी की जोड़ी में से एक है। सुनील शेट्टी अक्सर आथिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

आथिया की बात करें तो बॉलीवुड की सबसे फेमस स्टारकिड में से एक आथिया का जन्म 5 नवंबर 1992 को मुंबई में हुआ। आथिया की मां माना शेट्टी की गिनती भारत के सबसे पॉवरफुल बिजनेस वूमेन में होती है। अपने पिता को अभिनय करते देख आथिया के मन में छोटी उम्र से ही अभिनय करने का शौक पलने लगा। न्यू यॉर्क फिल्म एकेडेमी से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद आथिया ने 2015 में निखिल आडवाणी की फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में आथिया के अपोजिट सूरज पंचोली थे। यह फिल्म सफल तो रहीं ,लेकिन जितनी उम्मीद थी उतनी नहीं चल पाई। हालांकि इस फिल्म में आथिया के अभिनय को काफी सराहा गया।

‘हीरो’ के बाद आथिया की तीन फिल्में ‘मुबारकां’ , ‘नवाबजादे’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ आईं, लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। अभिनय के अलावा आथिया ‘फेमिना,वेरव, वोग और हैलो सहित कई मैग्जीनों के कवर पेज पर भी नजर आईं। आथिया बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में कम समय में अपनी पहचान बनाई है। आथिया सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैन फोलोइंग लाखों में है।

आथिया अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने फैशन सेन्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अपनी पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही फिल्मफेयर के कवर पेज पर भी नजर आ चुकीं हैं, जो काफी चर्चा में रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *