सोशल मीडिया पर ट्रोल होते ही हर्षवर्धन कपूर ने डिलीट किया ट्वीट

0

अनिल कपूर के बेटे व अभिनेता हर्षवर्धन कपूर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा।



हर्षवर्धन कपूर ने दिवाली के मौके पर एक पोस्ट शेयर कर पटाखों की आवाज से डरे सहमे अपने पालतू जानवरों और एनवायरमेंट की रक्षा के लिए लोगों को पटाखे न फोड़ने की सलाह दी थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था-‘ लोग अभी भी हर जगह पटाखे फोड़ रहे हैं। मेरे पालतू जानवर डरे हुए हैं। यह घर में सभी के लिए असहज है और वास्तव में पर्यावरण के लिए कई तरीकों से खराब है। मैं इन कारणों से कभी भी सांस्कृतिक प्रीसेट का कैदी नहीं रहा हूं। कभी-कभी कॉमन सेंस की जरूरत पड़ती है।’

हर्षवर्धन कपूर के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। एक यूजर्स ने उनकी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक तस्वीर शेयर की और लिखा-‘ 2016 दीवाली: क्या आपने अपनी बहन सोनम और पिताजी को पटाखे फोड़ने से नहीं रोका? या आपका सामान्य ज्ञान हाल ही में प्रबल हुआ है?’

सोशल मीडिया यूजर्स उनके पिता अनिल कपूर और बहन सोनम कपूर की पटाखे फोड़ते हुए तस्वीर शेयर कर उन्हें ट्रोल कर रहे थे । एक अन्य यूजर ने लिखा- “आपकी बात सही है हम इस बात के खिलाफ हैं, वैसे इस तस्वीर में कौन है?’

सोशल मीडिया यूजर्स से इस तरह की प्रतिक्रिया मिलता देख और इस मामले को बढ़ता देख बाद में हर्षवर्धन कपूर ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

हर्षवर्धन कपूर बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टारकिड्स में से एक हैं। वर्कफ़्रंट की बात करें तो हर्षवर्धन कपूर जल्द ही अपने पिता अनिल के साथ ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *