कोरोना: देश में पिछले 24 घंटों में 12 हजार से अधिक नए मरीज

0

देश में लगाए गए 107.70 करोड़ से ज्यादा कोरोनारोधी टीके



नई दिल्ली, 5 नवंबर (हि.स.)। देश में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी जारी है। शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कुल 12 हजार, 729 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 12 हजार, 165 दर्ज की गई। हालांकि, इस दौरान पूरे देश में कोरोना से 221 मरीजों की मौत हो गई।

कोरोना के मामलों में पूरे देश में केरल सबसे अधिक चिंता का कारण बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में वहां सात हजार, 545 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान इस राज्य में कोरोना से 136 मौत दर्ज की गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण दर 1.90 प्रतिशत हो गयी है। पिछले 32 दिनों से रोजाना संक्रमण दर दो प्रतिशत से नीचे दर्ज की जा रही है। देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 43 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख, 48 हजार, 922 है।

राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक तीन करोड़, 37 लाख, 24 हजार, 959 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट 98.23 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में छह लाख से अधिक टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक अबतक कुल 61 करोड़, 30 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। देशभर में अबतक 107 करोड़, 70 लाख कोरोना रोधी वैक्सीन दी जा चुकी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *