मौलाना कल्बे जवाद ने मुसलमानों पर अत्याचार के ख़िलाफ प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

0

लखनऊ, 01 नवम्बर (हि.स.)। त्रिपुरा राज्य में शरारती तत्वों द्वारा मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार और हिंसा के ख़िलाफ मजलिसे-ए-उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना कल्बे जवाद नक़वी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।

मौलाना ने पत्र में दोषियों के ख़िलाफ सख़्त कार्रवाई और अल्पसंख्यक समुदाय को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गयी है। पी.एम.ओ और गृह मंत्री को लिखा है कि त्रिपुरा में अल्पसंख्यक समुदाय उपद्रवियों के अत्याचार और बर्बरता से दहशत की स्थिति में है लेकिन त्रिपुरा सरकार और प्रशासन द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई।

मौलाना ने कहा, “जिस तरह से बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया गया, हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं।” हमारी सरकार को इस संबंध में बांग्लादेश सरकार से बात करनी चाहिए ताकि वहां के अल्पसंख्यक समुदाय को सुरक्षा प्रदान हो सके। लेकिन बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ जो अत्याचार और दुर्व्यवहार हो रहा है, उस पर हमारे देश में प्रतिक्रिया नहीं होनी चाहिए। इस तरह देश की अखंडता और शांति को नुकसान पहुंचेगा।

मौलाना ने पत्र में लिखा, “हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार त्रिपुरा में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के ख़िलाफ उचित कार्रवाई करेगी। अपराधियों को दंडित किया जाएगा और अल्पसंख्यक समुदाय को सुरक्षा प्रदान की जाएगी।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *