फ्रेंच ओपन : क्वार्टर फाइनल में पहुंची रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी

0

पेरिस, 29 अक्टूबर (हि.स.)। सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय युगल जोड़ी ने गुरुवार को यहां स्टेड पियरे डी कूपर्टिन में चल रहे फ्रेंच ओपन के पुरुष युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

कोर्ट 2 में रैंकीरेड्डी और शेट्टी ने हमवतन एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला को 58 मिनट तक चले मुकाबले में 15-21, 21-10, 21-9 से हराया।

देर रात खेले गए एक अन्य मुकाबले में सौरभ वर्मा जापान के केंटा निशिमोतो से महज 37 मिनट में 12-21, 9-21 से हारकर बाहर हो गए।

इससे पहले भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु ने डेनमार्क की बैडमिंटन खिलाड़ी लाइन क्रिस्टोफरसन को सीधे सेटों में 21-19, 21-9 से हराकर महिला एकल के तीसरे दौर प्रवेश किया, जबकि लक्ष्य सेन ने सिंगापुर के लोह कीन यू को 21-17, 21-13 से हराकर मौजूदा टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनाई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *