यूएफा महिला यूरो 2022 : पहले मैच में इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रिया से

0

मैनचेस्टर, 29 अक्टूबर (हि.स.)। ग्रेटर मैनचेस्टर के विक्टोरिया वेयरहाउस में गुरुवार को यूएफा महिला यूरो 2022 के ड्रा की घोषणा की गई। टूर्नामेंट के पहले मैच में सात जुलाई 2022 को मेजबान इंग्लैंड ओल्ड ट्रैफर्ड में ऑस्ट्रिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगा। वहीं, 8 जुलाई को ग्रुप ए में नॉर्वे का सामना उत्तरी आयरलैंड से होगा।

नीदरलैंड्स को स्वीडन, रूस और स्विट्जरलैंड के साथ ग्रुप सी में रखा गया है। वहीं, जर्मनी को ग्रुप बी में डेनमार्क, स्पेन और फिनलैंड के साथ रखा गया है। फ्रांस ग्रुप डी में इटली, बेल्जियम और आइसलैंड के साथ है। टूर्नामेंट का फाइनल 31 जुलाई 2022 को वेम्बली में खेला जाएगा।

टूर्नामेंट के सभी मैच ब्राइटन, लेह, लंदन, मैनचेस्टर, मिल्टन कीन्स, रॉदरहैम शेफ़ील्ड और साउथेम्प्टन में खेले जाएंगे।

विश्व कप क्वालीफाइंग में टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इंग्लैंड, ऑस्ट्रिया और उत्तरी आयरलैंड एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *