पूर्ण रूप से वैक्सीनेटिड ऑस्ट्रेलियाई नागरिक नवम्बर से कर सकेंगे विदेश की यात्रा

0

कैनबरा, 28 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्ण रूप से वैक्सीनेटिड ऑस्ट्रेलियाई नागरिक अब नवम्बर से विदेश की यात्रा कर सकेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने कहा कि जो भी ऑस्ट्रेलियाई नागरिक या स्थायी निवासी विदेश की यात्रा करना चाहते हैं उन्हें पूरी तरह से वैक्सीनेट होने का प्रमाण दिखाना होगा। वैक्सीनेट न होने वाले लोगों को देश से बाहर जाने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ होम अफेयर्स में आवेदन करना होगा और वापस आने पर सख्त एकांतवास के नियमों का पालन करना होगा। इससे पहले बुधवार को थेराप्यूटिक गुड्स एडमिनिस्ट्रेशन ने 18 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को दूसरी डोज लगने के छह महीनों के बाद बूस्टर डोज को लगवाने की मंजूरी दी थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *