केनरा बैंक का मुनाफा दूसरी तिमाही में ही दोगुना बढ़ा

0

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (हि.स.)। वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक का शुद्ध लाभ बढ़कर एक हजार,332.61 करोड़ रुपये हो गया। बैंक को अप्रैल से जून की समान अवधि में 444.41 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इस तरह पिछली तिमाही के लाभ में बैंक ने 200 प्रतिशत का इजाफा किया है।

केनरा बैंक ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी कुल आय वित्त वर्ष 2021-22 की जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर 21 हजार,331.49 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2020-21 की इसी अवधि में 20,793.92 करोड़ रुपये थी।

उल्लेखनीय है कि केनरा बैंक की सकल गैर-निष्पादित संपत्तियां (एनपीए) सितंबर 2021 के अंत में 8.42 फीसदी थी, जबकि यह आंकड़ा सितंबर, 2021 के अंत में 8.23 फीसदी था। हालांकि, इसमें अप्रैल-जून 2021 तिमाही के 8.50 फीसदी के मुकाबले गिरावट हुई है। वहीं, समीक्षाधीन अवधि में बैंक का शुद्ध एनपीए 3.21 फीसदी था, जो इससे एक साल पहले इसी अवधि में 3.42 फीसदी रहा था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *