जापान की राजकुमारी ने ठुकराया शाही परिवार, बॉयफ्रेंड के साथ रचाई शादी

0

टोक्यो, 26 अक्टूबर (हि.स.)। जापान की राजकुमारी माको ने शाही परिवार ठुकराकर मंगलवार को अपने बॉयफ्रेंड केई कोमुरो के साथ शादी कर ली है। इसके साथ ही उन्होंने अपना शाही दर्जा खो दिया है।

कोमुरो टोक्यो की इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी में राजकुमारी के साथ पढ़ते थे। माको और कोमुरो की शादी का दस्तावेज महल के अधिकारी ने मंगलवार को जमा कराया और अब उनकी शादी आधिकारिक हो गई है। महल के चिकित्सकों के अनुसार माको इस महीने की शुरुआत में तनाव से जूझ रही थीं, जिससे अब वह उबर रही हैं। अपनी शादी के बारे में नकारात्मक खबरों, खासकर कोमुरो को निशाना बनाए जाने के कारण माको काफी तनाव में थीं।

शादी के बाद किसी तरह के भोज का आयजन नहीं किया जाएगा। साथ ही शादी की अन्य रस्में भी नहीं की जाएंगी। जापान के शाही नियमों के अनुसार आम नागरिक से शादी करने के बाद माको अब अपना शाही दर्जा खो चुकी हैं और उन्होंने अपने पति का उपनाम अपना लिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *