आलिया भट्ट ने माँ सोनी राजदान को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

0

आलिया भट्ट की माँ एवं दिग्गज अभिनेत्री सोनी राजदान आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर आलिया भट्ट ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिये खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी माँ की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सोनी राजदान काफी यंग नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- ‘जन्मदिन मुबारक हो माँ। आप मेरे जीवन के लिए मेरी प्रेरणा और ताकत हैं। मैं आपको दुनिया के हर पल की खुशी और शांति की प्रार्थना करती हूं। लव यू लिटिल मामा बर्डी।’

आलिया भट्ट के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी माँ व अभिनेत्री सोनी राजदान को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। आलिया भट्ट और सोनी राजदान बॉलीवुड की सबसे फेमस माँ -बेटी जोड़ी में से एक हैं। दोनों अक्सर कई मौकों पर साथ देखी जा सकती हैं। आलिया और सोनी ने साथ में साल 2018 में आई फिल्म राजी में स्क्रीन भी साझा की थी। सोनी राजदान अब भी फिल्म जगत में सक्रिय हैं और जल्द ही फिल्म पिप्पा में नजर आएंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *