अरशद वारसी की फिल्म ‘बंदा सिंह’ का फर्स्ट लुक जारी

0

अरशद वारसी की आगामी फिल्म ‘बंदा सिंह’ का फर्स्ट लुक मेकर्स ने सोमवार को जारी कर दिया है। इस फिल्म में अरशद वारसी के साथ अभिनेत्री मेहर विज लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म के इस फर्स्ट लुक में अरशद वारसी काले रंग के कुर्ते -पजामे में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सर पर साफा बांधा हुआ है और कंधे पर कुल्हाड़ी लिए हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अभिनेत्री मेहर विज कॉफी कलर की सलवार कमीज में है और उन्होंने सर पर दुपट्टा लिया हुआ है। साथ ही उनके हाथ में तलवार भी नजर आ रही हैं और उनके पीछे एक छोटी सी बच्ची छुपकर झांकती हुई नजर आ रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार ‘बंदा सिंह’ एक सच्ची घटना पर आधारित मुख्य किरदार और उसके परिवार के संघर्ष की कहानी है। यह सीमलेस प्रोडक्शंस एलएलपी के मनीष मिश्रा द्वारा निर्मित और अभिषेक सक्सेना द्वारा उनके बैनर अंबी अभी प्रोडक्शंस के तहत सह-निर्मित है। फिल्म की पटकथा शाहीन इकबाल और अभिषेक सक्सेना ने लिखी है। यह नवंबर के मध्य में फ्लोर पर जाएगी। फिल्म के निर्देशक अभिषेक सक्सेना हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *