भारत ने अंडर -23 एशियाई कप क्वालीफायर के अपने पहले मैच में ओमान को हराया

0

दुबई, 25 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय अंडर -23 फुटबॉल टीम ने रविवार को दुबई के फुजैरा स्टेडियम में एएफसी अंडर -23 एशियाई कप 2022 क्वालीफायर के अपने शुरुआती मैच में ओमान को 2-1 से हरा दिया।

इस मैच में भारतीय टीम ने आक्रामक शुरूआत की और मैच के छठें मिनट में ही रहीम अली ने गोल कर भारत को शुरूआती बढ़त दिलाई। इसके बाद मैच के 37वें मिनट में विक्रम प्रताप सिंह ने गोल कर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। ओमान की तरफ से वलीद सलीम ने अतिरिक्त समय में गोल कर अपनी टीम का खाता जरूर खोला, लेकिन यह गोल ओमान रे लिए एक सांत्वना गोल से ज्यादा कुछ नहीं था और अंत में भारत ने यह मुकाबला 2-1 से अपने नाम किया।

इस जीत के साथ ही, भारत समान अंकों और समान गोल अंतर के साथ ग्रुप ई में किर्गिज़ गणराज्य के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर है। भारतीय टीम अपने अगले मैच में बुधवार को मेजबान यूएई का सामना करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *