अर्जुन कपूर ने मलाइका को दी जन्मदिन की बधाई

0

अभिनय संसार में चर्चित मलाइका अरोड़ा के लिए 23 अक्टूबर बेहद खास है। वह आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इस बेहद अहम मौके पर अर्जुन कपूर ने बेहतरीन अनदेखी फोटो साझा की है। अर्जुन कपूर ने मलाइका के लिए जमकर प्यार बरसाया है। करीना कपूर ने अर्जुन की इस पोस्ट पर उनसे एक सवाल पूछा है।

इस फोटो में दोनों के बीच की रोमांटिक बॉन्डिंग नजर आ रही रही है। हाथ में ग्लास लिए मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को चुंबन करती दिख रही हैं। अर्जुन मुस्कुरा रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को बधाई देते हुए लिखा है- ‘इस दिन या बाकी अन्य दिन भी मैं बस आपके चेहरे पर मुस्कान देखना चाहता हूं। इस साल आप सबसे ज्यादा मुस्कुराएं।’ मलाइका ने जवाब दिया है- ‘साफ दिख रहा है कि मैंने इस फोटो में तुम्हारे चेहरे पर स्माइल ला दी।’


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *