कतर में भारतीय कामगारों का होगा स्वास्थ्य बीमा

0

दोहा, 22 अक्टूबर (हि.स.)। कतर में रहने वाले भारतीय कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को अब नियोक्ता कंपनी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी उपलब्ध कराएगी। इसे कतर ने अनिवार्य कर दिया गया है।

कतर के अमीर ने इसी सप्ताह इस नए कानून की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नया कानून आधिकारिक गजट में प्रकाशित होने के छह महीने बाद लागू हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भारत ने भी खाड़ी देशों से आनेवाले यात्रियों के लिए अपने दिशा-निर्देशों में कुछ बदलाव किया है। संशोधित प्रोटोकॉल को यात्रियों और एयरलाइन कंपनियों को देश में प्रवेश के समय मानना होगा। यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले ऑनलाइन फार्म भरकर सुविधा पोर्टल पर जमा करना होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *