गन पाउडर प्लांट में विस्फोट होने से रूस में 16 लोगों की मौत

0

मॉस्को, 22 अक्टूबर (हि.स.)। रूस के गन पाउडर प्लांट में विस्फोट होने के कारण 16 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 12 लोगों के शव मिले है, जबकि चार लोगों की तलाश की जा रही है।

रूस के आपातकाल मंत्रालय की ओर से पहले कहा गया था कि इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। घायलों की संख्या नौ बताई गई थी।

आपात मंत्रालय के अनुसार शिलोवस्की जिले के लेसनोय बस्ती में आग लगने की सूचना मिली थी। आग इलास्टिक प्लांट की एक वर्कशॉप में तकनीकी प्रक्रिया के उल्लंघन के कारण लगी। करीब160 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैले बारूद संयंत्र में अग्निशमन टीम ने आग बुझाई। इस बीच बताया गया कि इस प्लांट में नागरिक उपयोग के साथ सेना के लिए भी उत्पादन होता है।

रूस के संस्थानों में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं। यहां पर पुराने और खराब बुनियादी ढांचे के अलावा सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने की शिकायतें आती हैं। इस कारण आग लगने की घटनाएं रिकॉर्ड की जाती है। हाल के वर्षों में रूस की सबसे भीषण आग 2018 में साइबेरियाई शहर केमेरोवो में एक शॉपिंग सेंटर में लगी थी। उस अग्निकांड में 41 बच्चों सहित 64 लोगों की मौत हो गई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *