न्यूजीलैंड में लॉकडाउन खत्म करने के लिए रखा गया 90 प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य

0

वेलिंगटन, 22 अक्टूबर (हि.स.)। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डन ने शुक्रवार को कहा है कि न्यूजीलैंड में जनसंख्या के 90 प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन होने पर लॉकडाउन को खत्म कर दिया जाएगा।

आर्डन ने कहा कि देश के प्रत्येक जिला स्वास्थ्य बोर्ड में 90% वैक्सीनेशन दर तक पहुंचने से दक्षिण प्रशांत देश दुनिया के सबसे अधिक वैक्सीनेशन वाले देशों में से एक बन जाएगा। फिलहाल लगभग 68 प्रतिशत लोग पूरी तरह से वैक्सीनेटिड हैं जबकि 86% को पहली डोज लगाई जा चुकी है।

उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि आखिरकार हम लोगों को सुरक्षित रखते हुए जल्द से जल्द फिर से सबकुछ खोलने की इच्छा को संतुलित करने में सफल हुए हैं। एक बार वैक्सीन का लक्ष्य (टार्गेट) पूरा हो जाने पर क्षेत्रों में प्रकोप को रोकने के लिए एक नई प्रणाली के साथ आगे बढ़ा जाएगा।

वैक्सीन सर्टिफिकेट नई प्रणाली के लिए केंद्रीय होगा, जो ताजा प्रकोप और मामलों के प्रबंधन के लिए तीन सेटिंग्स – हरा, नारंगी और लाल का भी उपयोग करेगा। नई प्रणाली का मतलब देशव्यापी लॉकडाउन को खत्म करना होगा। लोगों को बार, रस्टोरेंट, जिम जाने के लिए सर्टिफिकेट दिखाना होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *