इस्तवान स्जाबो और मार्टिन स्कॉर्सेस को सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

0

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में किया जाएगा सम्मानित



नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (हि.स.)। इस बार सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से फिल्म निर्देशक इस्तवान स्जाबो और मार्टिन स्कॉर्सेस को सम्मानित किया जाएगा। ये सम्मान भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान दिए जाएंगे। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को यह घोषणा की है।

इस्तवान स्जाबो हंगेरियन फिल्म निर्देशकों में से एक हैं, जिन्हें मेफिस्टो (1981) फादर (1966) जैसी उत्कृष्ट कृतियों के लिए जाना जाता है। इस सम्मान से सम्मानित किए जाने वाले दूसरी फिल्मी हस्ती मार्टिन स्कॉर्सेज हैं, जो हॉलीवुड की प्रमुख हस्तियों में से एक हैं, औऱ उन्हें सबसे प्रभावशाली निर्देशकों में से एक माना जाता है।

भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 52वां संस्करण गोवा में आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव 20 से 28 नवंबर तक होगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि पहली बार आईएफएफआई ने महोत्सव में भाग लेने के लिए प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म को भी आमंत्रित किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *