हैमरबी आईएफ ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम को 3-2 से हराया

0

स्टॉकहोम, 21 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय महिला फुटबॉल टीम को गुरुवार को स्वीडिश शीर्ष स्तरीय टीम हैमरबी आईएफ के हाथों 2-3 हार का सामना करना पड़ा। हैमरबी की तरफ से नीना जैकबसन ने दो और अमाडा सुंदस्टॉर्म ने एक गोल किया। वहीं, भारत की तरफ से इंदूमति और मनीषा ने 1-1 गोल किया।

मैच में भारतीय टीम ने आक्रामक शुरूआत की। मैच के 30वें मिनट में इंदूमति ने गोल कर भारत को पहली सफलता दिलाई। हालांकि इसके बाद नीना जैकबसन ने गोल कर हैमरबी को 1-1 की बराबरी दिला दी। मैच के 40वें मिनट में मनीषा ने गोल कर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। हॉफ टाइम तक भारतीय टीम ने अपनी 2-1 की बढ़त बरकरार रखी। हॉफ टाइम के बाद अमाडा सुंदस्टॉर्म ने गोल कर हैमरबी को 2-2 से बराबरी दिला दी। इसके बाद मैच के 78वें मिनट में नीना जैकबसन ने मैच का अपना दूसरा गोल करते हुए हैमरबी को 3-2 से आगे कर दिया और अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *