देश ने रचा इतिहास, टीके लगाने का आंकड़ा 100 करोड़ के पार

0

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (हि.स.)। कोरोना के खिलाफ जंग में कारगर टीकाकरण अभियान में देश ने100 करोड़ चीके लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। गुरुवार सुबह सवा नौ बजे से ही टीकाकरण में उल्टी गिनती शुरू हो गई थी। करीब पौने दस बजे आते आते देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच गया। इस मौके पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने देशवासियों को बधाई दी। इस ऐतिहासिक मौके पर लाल किले में एक कार्यक्रम रखा गया है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों को अब तक 103 करोड़, 05 लाख टीके की खुराक नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा चुकी है। राज्यों के पास अभी भी 10 करोड़, 85 लाख टीके की खुराक मौजूद है।

बता दें कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी। पिछले नौ महीने में देश में 100 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। देश में अब तक 75 फीसदी व्यस्क आबादी को टीके की एक खुराक और 30 फीसदी आबादी को दोनों खुराक दी जा चुकी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *