पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल स्लेटर गिरफ्तार, घरेलू हिंसा का है आरोप

0

सिडनी, 20 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल स्लेटर को पिछले हफ्ते एक कथित घरेलू हिंसा की घटना के बाद बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार, 51 वर्षीय स्लेटर को बुधवार सुबह मैनली पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां वह रहते हैं। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने पुष्टि की कि उन्हें 12 अक्टूबर को कथित तौर पर हुई एक घरेलू हिंसा के घटना की रिपोर्ट मिली थी।

एनएसडब्ल्यू पुलिस ने बुधवार को एक बयान में कहा, “पूर्वी उपनगर पुलिस क्षेत्र कमान से जुड़े अधिकारियों ने मंगलवार 12 अक्टूबर 2021 को कथित तौर पर हुई घरेलू हिंसा की घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद मंगलवार को जांच शुरू की।”

बयान में कहा गया, “पूछताछ के बाद, जासूस सुबह 9.20 बजे मैनली के एक घर में गए और 51 वर्षीय स्लेटर से बात की। उसे गिरफ्तार कर लिया गया और मैनली पुलिस स्टेशन ले जाया गया।”

स्लेटर ने ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए 74 टेस्ट मैच और 42 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। अपने टेस्ट करियर के दौरान उन्होंने 5,312 रन बनाए। उन्होंने वर्ष 2004 में अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *