चोटिल फैबियन एलन की जगह अकील होसेन वेस्टइंडीज टीम में शामिल

0

दुबई, 20 अक्टूबर (हि.स.)। आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए चोटिल फैबियन एलन की जगह अकील होसेन को वेस्टइंडीज की टीम में शामिल किया गया है। टी-20 विश्व कप 2021 की इवेंट तकनीकी समिति ने बुधवार को एलन के प्रतिस्थापन की मंजूरी दे दी है।

बाएं हाथ के स्पिनर होसेन, जिन्होंने वेस्टइंडीज के लिए नौ एकदिवसीय और छह टी 20 खेले हैं, को टखने की चोट के कारण एलन के बाहर होने के बाद एक प्रतिस्थापन के रूप में नामित किया गया था।

बता दें कि किसी खिलाड़ी के प्रतिस्थापन के लिए इवेंट तकनीकी समिति की स्वीकृति की आवश्यकता होती है, जिससे प्रतिस्थापन खिलाड़ी को आधिकारिक तौर पर टीम में जोड़ा जा सके।

आईसीसी मेन्स टी-20 विश्व कप 2021 की इवेंट टेक्निकल कमेटी में क्रिस टेटली (हेड ऑफ़ इवेंट्स, चेयर), क्लाइव हिचकॉक (आईसीसी सीनियर क्रिकेट ऑपरेशंस मैनेजर), राहुल द्रविड़ और धीरज मल्होत्रा (बीसीसीआई प्रतिनिधि), साइमन डोल और इयान बिशप (स्वतंत्र सदस्य) शामिल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *