नेपाल में 3 दिनों से भूस्खलन और बाढ़ के चलते 43 लोगों की मौत

0

काठमांडू, 20 अक्टूबर (हि.स.)। नेपाल में 3 दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन होने से 43 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी काठमांडू से लगभग 350 किलोमीटर पश्चिम के सेटी गांव में दो दिनों से 60 लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं।

पुलिस के प्रवक्ता बसंता कुवर ने बुधवार को बताया कि 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज स्थानीय अस्पतालों में किया जा रहा है। लगातार हो रही भारी बारिश पश्चिमी नेपाल के गांव तक पहुंचने के लिए की जा रही कोशिश में रुकावट बन रही है। राजधानी काठमांडू से लगभग 350 किलोमीटर पश्चिम के सेटी गांव में दो दिनों से 60 लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं।

टीवी चैनलों की फुटेज में दिखाया गया है कि धान की फसल को बहुत नुकसान हुआ है। कई पुल, सड़कें और घर भी बह गए हैं। प्रशासन ने अगले कुछ दिनों में और अधिक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। नेपाल में हर वर्ष जून के मध्य से सितम्बर तक मानसून का मौसम रहता है और इस दौरान बाढ़ आने और भूस्खलन की घटनाएं होना आम बात है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *