सुखबीर बादल ने की पार्टी के 4 अन्य आधिकारिक उम्मीदवारों की घोषणा

0

चंडीगढ़, 19 अक्तूबर (हि.स.)। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के 4 अन्य आधिकारिक उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

पार्टी की कोर कमेटी के मेंबर तथा पूर्व मंत्री बलदेव सिंह मान विधानसभा हलका सुनाम से, एसजीपीसी के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री गोबिंद सिंह लौंगोवाल लहरागागा से, हरपाल जुनेजा पटियाला (शहरी) सीट से तथा हरदेव सिंह मेघ गोबिंदगढ़ हलका बल्लुआणा (आरक्षित) सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इन चार उम्मीदवारों के नाम के ऐलान के बाद पार्टी अबतक 74 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। यह जानकारी आज पार्टी के मुख्य कार्यालय से पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रवक्ता डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *