कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ की रिलीज डेट तय

0

कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘धाकड़’ काफी समय से चर्चा में है। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म में कंगना लीड रोल में नजर आयेंगी। फैंस इस फिल्म की रिलीज का काफी समय से इन्तजार कर रहे हैं, लेकिन अब जल्द ही उनका यह इन्तजार खत्म होने वाला है। फिल्म के मेकर्स ने अब फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह फिल्म अगले साल 8 अप्रैल को रिलीज होगी।

फिल्म में कंगना एक सीक्रेट एजेंट के किरदार में होगी, जिसका नाम अग्नि होगा और वह एक्शन अवतार में नजर आयेंगी। वहीं फिल्म में कंगना के अलावा अभिनेता अर्जुन रामपाल विलेन रुद्रवीर के किरदार में नजर आएंगे। वहीं अभिनेत्री दिव्या दत्ता भी अहम भूमिका में हैं और फिल्म में रोहिणी नाम का किरदार निभाती नजर आयेंगी। फिल्म को सोहेल मकलई और दीपक मुकुट संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं और निर्देशक रजनीश घई हैं। ‘धाकड़’ 8 अप्रैल, 2022 को रिलीज होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *