शादी की 22वीं सालगिरह पर माधुरी दीक्षित ने शेयर किया खास वीडियो, पति नेने संग सफर की दिखाई झलक

0

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की शादी की आज 22वीं सालगिरह है। 17 अक्टूबर 1999 को उन्होंने डॉ श्रीराम नेने से शादी की थी। इस खास मौके पर माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने पति श्रीराम नेने संग मैजिकल सफर की झलक दिखाई है। वीडियो में माधुरी और श्रीराम नेने की कई अनदेखी तस्वीरों की झलक है।

वीडियो को शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित ने कैप्शन में लिखा, ”22 साल का जादुई सफर साथ में।”

माधुरी द्वारा साझा किये गए इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें शादी की 22वीं सालगिरह की बधाई दे रहे हैं।

90 के दशक में अपने शानदार अभिनय से बड़े पर्दे पर राज करने वाली मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने 17 अक्टूबर, 1999 को अमेरिकी मूल के डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी थी। माधुरी और श्रीराम नेने के दो बेटे रयान और अरिन हैं। अमेरिका में 12 साल बिताने के बाद माधुरी अपने पूरे परिवार के साथ साल 2011 में वापस मुंबई आ गई। लाखों दिलों पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। वह आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई मल्टी स्टारर फिल्म ‘कलंक’ में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने कई रियलिटी शो में जज की भूमिका भी निभाई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *