भारतीय फ्रंटियर फोर्स ने मिलिट्री पेट्रोलिंग के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता

0

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय सेना की 4/5 गोरखा राइफल्स (फ्रंटियर फोर्स) की एक टीम ने ब्रिटेन के ब्रेकन, वेल्स में कैम्ब्रियन पेट्रोल अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

ब्रिटेन की सेना की ओर से आयोजित एक्स कैम्ब्रियन पेट्रोल को दुनियाभर की सेनाओं के बीच मिलिट्री पेट्रोलिंग के ओलंपिक के रूप में जाना जाता है। भारतीय सैन्य दल ने इस आयोजन में भाग लेते हुए कुल 96 टीमों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की, जिसमें दुनियाभर से विशेष बलों और प्रतिष्ठित रेजिमेंटों का प्रतिनिधित्व करने वाली 17 अंतरराष्ट्रीय टीमें शामिल थीं।

अभ्यास के दौरान दुर्गम इलाकों और जबरदस्त ठंड के मौसम में इन सैन्य बलों ने प्रदर्शन किया। अभ्यास के समय दुनिया की दुर्गम स्थितियों के अलावा विभिन्न चुनौतियों का सामना किया गया ताकि युद्ध की परिस्थितियों में उनका मुकाबला किया जा सके। पर्यवेक्षक के रूप में शामिल जजों ने भारतीय सेना की टीम के उत्कृष्ट नौवहन कौशल, पेट्रोल आदेशों को पूरा करने और समग्र शारीरिक सहनशक्ति के लिए भरपूर रूप से सराहना की।

ब्रिटिश सेना के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ जनरल सर मार्क कार्लेटन-स्मिथ ने औपचारिक समारोह में टीम के सदस्यों को स्वर्ण पदक प्रदान किया। इस वर्ष भाग लेने वाली 96 टीमों में से केवल तीन को ही स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *