अफगानिस्तान के मस्जिद में विस्फोट, 16 लोगों की मौत

0

काबुल, 15 अक्टूबर (हि.स.)। अफगानिस्तान के कंधार शहर के एक मस्जिद में शुक्रवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 लोग घायल हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट में स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि कंधार शहर के इमाम बरगाह मस्जिद में विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई है और 40 लोग घायल हुए हैं। किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मस्जिद में एक के बाद एक तीन धमाके हुए। यह मस्जिद कंधार शहर की बड़ी मस्जिदों में से एक है।

इससे पहले विगत शुक्रवार को कुंडूज शहर के शिया मस्जिद में हुए विस्फोट में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (खुरासान) ने ली थी। अमेरिकी सैनिकों के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद से यह सबसे घातक हमला था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *