झांसी में ट्रैक्टर-ट्राली दुर्घटनाग्रस्त, चार बच्चों समेत 11 की मौत

0

जानवर को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा



झांसी, 15 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को यात्रियों से भरी टैक्टर-ट्राली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में चार बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान कम से कम छह लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस सभी शवों की शिनाख्त कर रही है। घटनास्थल पर जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी ने सड़क हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर को समय पंडोखर से चिरगांव की ओर एक ट्रैक्टर-ट्राली आ रहा था, जिसमें 30-32 लोग बैठे थे। इसी दौरान अचानक सामने आये जानवर को बचाने के चक्कर में बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली सवार सात महिलाएं और चार बच्चों समेत कुल 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। पुलिस अब मृतकों की शिनाख्त में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News