मोशन पोस्टर के साथ हुई फिल्म ग़दर 2 की घोषणा

0

साल 2001 में आई फिल्म ग़दर एक प्रेम कथा की सफलता के बाद अभिनेता सनी देओल ने शुक्रवार को दशहरा के शुभ अवसर पर अपनी फिल्म ग़दर 2 की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का एक मोशन पोस्टर भी जारी किया है। फिल्म के मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा-‘ दो दशकों के बाद आख़िरकार इंतज़ार ख़त्म हुआ। दशहरे के पावन पर्व पर गदर 2 का मोशन पोस्टर हाज़िर है। कथा जारी है…!’

इस फिल्म में सनी देओल के साथ एक बार फिर से अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा नजर आयेंगे। अमीषा पटेल ने फिल्म ग़दर एक कथा में सनी देओल की पत्नी सकीना और उत्कर्ष शर्मा ने उनके बेटे जीत का किरदार निभाया था। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ग़दर एक प्रेम कथा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। वहीं अब ग़दर के सीक्वल में फिल्म की उसी कहानी को आगे बढ़ाते हुए दिखाया जाएगा। इसके साथ ही फिल्म में एक बार फिर सनी देओल अपने किरदार ‘तारा सिंह’ में नजर आएंगे और अमीषा ‘सकीना’ के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म में उत्कर्ष शर्मा तारा और सकीना के बेटे जीत की भूमिका निभाएंगे। इसका निर्माण जी स्टूडियो द्वारा किया जाएगा। ये फिल्म अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित होगी। कहानी शक्तिमान द्वारा लिखी है और संगीत मिथुन द्वारा कंपोज किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं की जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *