नेपाल : श्रद्धालुओं के लिए खुला तलेजु भवानी मंदिर

0

काठमांडू, 14 अक्टूबर (हि.स.)। नेपाल के प्रसिद्ध तलेजु भवानी मंदिर को गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। यह मंदिर साल में सिर्फ महावनमी पर एक दिन के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण यह बंद था।

काठमांडू के हनुमान ढोका मंदिर परिसर के दरबार इलाके में स्थित इस मंदिर को केवल नवमी के दिन भक्तों के लिए खोला जाता है। देवी की प्रतिमा को मूलचौक पर आधी रात को रखा जाएगा जहां पर विशेष पूजा की जाएगी और 54 बकरों एवं 54 भैसों की बलि दी जाएगी। इसके अलावा मंदिर और घरों में इस अवसर पर दुर्गा सप्तशति और देवी स्तोत्रों का पाठ किया जाता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर खुलने से श्रद्धालु बहुत खुश हैं। लाइन में बिना रुकावट के दर्शन हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट के कारण महामारी का डर भी कम हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *