सोनम कपूर को आई बचपन की याद

0

फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर के बचपन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को खुद सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस तस्वीर में सोनम फ्रॉक पहने हुए है और वह स्माइल करती नजर आ रही है। इस तस्वीर में सोनम बहुत क्यूट लग रही है। सोशल मीडिया पर सोनम की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

फिल्म सांवरिया से बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में कदम रखने वाली सोनम कपूर अपनी बेबाकी और फैशन सेन्स के लिए जानी जाती है। उन्हें बॉलीवुड की फैशन क्वीन कहा जाता है। वर्कफ़्रंट की बात करें तो सोनम कपूर जल्द ही शोम मखीजा निर्देशित क्राइम थ्रिलर फिल्म ब्लाइंड में नजर आएंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *