भिवानी : नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ी शुभम का भव्य स्वागत

0

भिवानी, 14 अक्टूबर (हि.स.)। नेशनल यूथ स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन फेडरेशन की तरफ से आठ से दस अक्टूबर तक गोवा में आयोजित हुई नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर भिवानी का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी शुभम का गांव पालुवास में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

प्रतियोगिता में भिवानी जिला के नई बस्ती निवासी रजत सिंह भाटी ने भी गोल्ड मेडल जीता है। दोनों खिलाड़ियों ने डबल मेन्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में दक्षिण भारत के खिलाड़ियों को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

विजेता खिलाड़ी का स्वागत करते हुए समाजसेवी नरेश तंवर ने कहा कि शुभम ने गोल्ड मेडल जीतकर गांंव पालुवास का सम्मान बढ़ाया है। जो युवा खेल में भाग लेता है तथा खेल को स्पर्धा की भावना से खेलता है, वह समाज को एक नई दिशा दिखाने का काम करता है। शुभम द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने पर गांव में खुशी का माहौल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शुभम भविष्य में गांव का नाम ऐसे ही रोशन करेगा।

गोल्ड मेडल विजेता शुभम ने बताया कि ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया है, जिसकी उन्हें काफी खुशी है। उन्होंने कहा कि अब वे जुलाई 2022 में कनाडा में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जिसके लिए वे अभी से तैयारी में जुट जाएंगे। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच व माता-पिता को दिया। शुभम के दादा ने भी अपने पौत्र को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *