सुनील छेत्री ने महान फुटबॉलर पेले के सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने के रिकॉर्ड को तोड़ा

0

माले, 14 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने बुधवार को 2021 सैफ चैंपियनशिप में मालदीव के खिलाफ मैच के दौरान ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले के सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

पेले ने ब्राजील के लिए 77 गोल किए थे और अब छेत्री ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। छेत्री के अब 79 गोल हो गए हैं। छेत्री ने मालदीव के खिलाफ 62वें मिनट में जब अपना पहला गोल किया तो वह पेले से आगे निकल गए। इसके बाद उन्होंने 71 वें मिनट में एक और गोल किया। उनको दो गोलों की बदौलत भारत ने मालदीव को 3-1 से हरा दिया।

भारतीय कप्तान अब तीसरे सबसे अधिक सक्रिय अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। लियोनेल मेसी (80) और क्रिस्टियानो रोनाल्डो (115) दो ऐसे फुटबॉल खिलाड़ी हैं जो सक्रिय अंतरराष्ट्रीय गोल करने वालों की सूची में छेत्री से आगे हैं। भारतीय कप्तान दुनिया के छठे सबसे ज्यादा गोल करने वाले संयुक्त खिलाड़ी भी बन गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *