दक्षिणी ताइवान में आग लगने से 14 लोगों की मौत, 51 झुलसे

0

ताइपे, 14 अक्टूबर (हि.स.)। दक्षिणी ताइवान में गुरुवार को 13 मंजिला एक इमारत में आग लगने के कारण 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 51 लोग झुलस गए हैं।

काओशियुंग शहर में काम कर रहे फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि इमारत में भोर में करीब तीन बजे आग लग गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। आग से 14 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि आग से 51 लोग झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक आग इतनी तेज थी कि उसने कई फ्लोर को नष्ट कर दिया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने लगभग 3 बजे धमाके की आवाज सुनी। यह इमारत 40 साल पुरानी थी। इसमें भूतल पर दुकानें बनी हैं और इसके ऊपर आवासीय अपार्टमेंट हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *