पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह की बिगड़ी तबीयत, एम्स में भर्ती

0

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को बुधवार अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार डॉ. मनमोहन सिंह को एम्स के हृदय रोग विभाग में भर्ती कराया गया है। मनमोहन सिंह को बाजू और सीने में दर्द की शिकायत होने के बाद अस्पताल लाया गया था। उनको हलका बुखार भी था। जहां उनका हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतीश नायक की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

हाल ही में डॉ मनमोहन सिंह ने 89वां जन्मदिन मनाया था।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी उनका हाल-चाल जानने एम्स जा सकती हैं। संप्रग सरकार में 2004 से 2014 तक वह देश के प्रधानमंत्री रहे। वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *