आईएमएफ ने इस साल 9.5 फीसदी विकास दर का जताया अनुमान

0

2021 के लिए वैश्विक वृद्धि दर अनुमान घटाकर 5.9 फीसदी किया

चीन का वर्ष 2021 में 8 फीसदी के दर से वृद्धि का अनुमान



नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (हि.स.)। अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर आई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत के लिए वर्ष 2021 में 9.5 फीसदी और 2022 में 8.5 फीसदी की वृद्धि दर का अनुमान जताया है। आईएमएफ ने मंगलवार को जारी अपने ताजा अनुमानों यह बात कही। भारत की अर्थव्यवस्था में वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 7.3 फीसदी की गिरावट आई थी।

आईएमएफ ने जारी ताजा विश्व आर्थिक परिदृश्य (डब्ल्यूईओ) में भारत के विकास दर के अनुमानों को इस वर्ष जुलाई में जारी अपने पिछले अनुमान पर स्थिर रखा है। हालांकि यह अप्रैल के अनुमान के मुकाबले 1.6 फीसदी कम है। आईएमएफ और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक से पूर्व जारी ताजा डब्ल्यूईओ के मुताबिक पूरी दुनिया की वृद्धि दर वर्ष 2021 में 5.9 फीसदी और 2022 में 4.9 फीसदी रहने का अनुमान है।

डब्ल्यूईओ के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के इस वर्ष 6 फीसदी और अगले वर्ष 5.2 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान जताया गया है। आईएमएफ और विश्व बैंक की इन पूर्वानुमानों के अनुसार चीन की अर्थव्यवस्था वर्ष 2021 में 8 फीसदी और 2022 में 5.6 फीसदी की दर से बढ़ सकती है।

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) ग्रोथ का अनुमान 9.5 फीसदी रखा है। लेकिन, वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में आर्थिक विकास दर 17.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *